अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Dec-2022 03:38 PM
PATNA : छपरा ज़हरीली शराब कांड में लगातार हो रही मौतों में अब थोड़ी स्थिरता आई है लेकिन बिहार का सियासी पारा अब भी तेज है। इसी कड़ी में अब जेडीयू कोटे से मंत्री ने बीजेपी को करारा जवाब दिया है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि बीजेपी शासित कई राज्यों में भी जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई है। वहां के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया ?
मंत्री लेशी सिंह ने कहा है किविपक्ष कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन जहरीली शराब मामले में उन्हें प्रोपेगेंडा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराबबंदी में सभी ने एकमत से समर्थन किया था। आज जब अलग हुए तो प्रोपेगेंडा बना रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की भलाई के लिए शराब बंदी लागू किया। इससे महिला के साथ-साथ पुरुष को भी लाभ मिला है।
वहीं, मुआवजे के सवाल पर लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विभागीय मंत्री ने बातों को रख दिया है। इस मामले पर बार-बार कहने से कुछ नहीं होगा। गौरतलब है कि छपरा में ज़हरीली शराब ने कई घर-परिवार उजाड़ दिए हैं। यहां अब तक लगभग 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी मामले पर बीजेपी लगातार मुआवजे की मांग कर रही है जेडीयू का साफ़-साफ़ कहना है कि जो पियेगा वो मरेगा, इसमें कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।