ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / छपरा कांड के बाद नीतीश की दो टूक, बोले- जो शराब पियेगा वो...

छपरा कांड के बाद नीतीश की दो टूक, बोले- जो शराब पियेगा वो मरेगा

15-Dec-2022 11:10 AM

PATNA : छपरा में ज़हरीली शराब कांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में शराब बंद है। जो शराब पियेगा वो मरेगा। लोग इसका उपयोग न करें। सीएम ने कहा है कि जो पार्टी हंगामा रही है उन्हें शराबबंदी के पक्ष में लोगों को जाकर समझाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आगे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। 




ज़हरीली शराब से 39 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से पूछा है कि जिन-जिन राज्यों में उनकी सरकार है, वहां जहरीली शराब से कितनी मौत होती है? उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बिहार में शराबबंदी को लेकर कानून भी बनाया और बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार भी किया। कानून बनाने के दौरान सभी पार्टियों ने इसका समर्थन किया इसलिए बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। सीएम ने कहा कि शराबबंदी कानून मेरा फैसला नहीं था बल्कि बिहार की महिलाओं ने इसकी मांग की थी, जिसके बाद मैंने इसे लागू किया।




आपको बता दें, छपरा में शराब कांड से हुई मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। जहरीली शराब से यहां अब तक 38 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग अभी गंभीर रूप से घायल हैं। सबसे ज्यादा मौत मशरख में हुई है। मामला ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जहरीली शराब से 38 लोगों की मौत हो गई है। एक साथ 38 की मौत से बिहार में सनसनी फैल गई है।