सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
14-Feb-2022 10:20 PM
By Alok
BETTIAH: नरकटियागंज और रामनगर के किन्नरों के बीच क्षेत्र विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद मामला शिकारपुर थाने पहुंचा। जहां किन्नरों ने जमकर हंगामा मचाया।
क्षेत्र विवाद को लेकर आक्रोशित किन्नरों ने थाने के पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष नग्न प्रदर्शन करने लगे। किन्नरों का यह हंगामा घंटों चलता रहा। किन्नरों को शांत कराने की पुलिसकर्मी काफी मशक्कत करते रहे लेकिन किन्नर शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। बाद में पुलिस की पहल से किन्नरों ने मामले को सुलझाया गया जिसके बाद किन्नरों का हंगामा शांत हुआ।
इससे पहले दोनो समूहों के बीच नगर के वार्ड संख्या दस में जम कर मारपीट भी हुई और एक स्कॉर्पियो वाहन के शीशे तक तोड़ दिये गये। मारपीट के बाद एक युवक को किन्नरों ने हथियार समेत पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। हिरासत में लिया गया युवक भैरोगंज का विष्णु कुमार है।प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि भैरोगंज के किन्नर गुलाबो समूह और नरकटियागंज के माया रानी समूह के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद चल रहा है। नरकटियागंज के समूह ने भैरोगज के गुलाबो समूह के दो किन्नरों को अपने क्षेत्र में पकड़ लिया। इसको लेकर दोनो समूह के बीच विवाद बढ़ गया। भैरोंगज समूह के आधा दर्जन से अधिक किन्नर अपने दो किन्नरों को छुड़ाने के लिए शिकारपुर थाना पहुंच गये।
हालांकि पुलिस ने उन्हे आपसी समझौता कर लेने का सलाह दे थाने से चले जाने को कहा। इस पर किन्नर थाना परिसर से निकल कर नरकटियागंज के किन्नरों के समूह के पास पहुंच गये। बात बढ़ी और किन्नरों के दोनो समूह के बीच जम कर मारपीट हुई। इस पर नरकटियागंज के किन्नरों ने मारपीट के दौरान एक युवक को दबिला व कैंची के साथ पकड़ कर थाने को सौप दिया। थाना परिसर में फिर से दोनो समूह के बीच समझौता होने लगा। इसी बीच किसी पुलिस अधिकारी ने किन्नरों पर फब्तियां कस दी। इस पर किन्नर भड़क गये और अर्धनग्न हो शेरगुल करने लगे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मिल कर दोनो पक्षों को समझा कर शांत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि किन्नरों के दोनो समूह को समझा बुझा कर घर भेज दिया गया।