ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

छेड़खानी का महिला ने किया विरोध तो दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा, मनचलों के कहने पर पुलिस ने वीडियो डिलीट किया

छेड़खानी का महिला ने किया विरोध तो दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा, मनचलों के कहने पर पुलिस ने वीडियो डिलीट किया

09-Nov-2023 08:45 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का हौसला बुलंद है। ऐसा लगता है कि इनको पुलिस को डर ही नहीं है। वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित मंडईडीह गांव में विधवा महिला के साथ दबंगों ने छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने महिला समेत पूरे परिवार की पिटाई कर दी। घायल महिला और परिजनों को पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


बताया जाता है कि मंडई डीह गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रही महिला पर गांव के ही दबंग रानू सिंह की बुरी नजर थी। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दबंग रानू सिंह को समझाया लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। महिला की मां का आरोप है कि बीते मंगलवार को उसकी बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दबंग रानू सिंह एवं अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट की। जिसे लेकर गांव के लोगों ने पंचायत से मामले को रफा-दफा करने के लिए कहा था। 


गुरुवार को पंचायती के दौरान ही रानू सिंह, चिंटू सिंह एवं छोटन सिंह ने मिलकर उसकी बेटी की इस कदर पीटा की वह बुरी तरह घायल हो गयी। बीच बचाओ करने गई युवती की मां, उसकी मौसी बहन को दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। महिला ने बताया की सूचना देने पर जब डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस के सामने भी मारपीट की।


 डायल 112 की टीम ने सभी को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां  से सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह अपनी बेटियों के साथ मायके में ही किसी तरह अपना जीवन काट रही है। घायल महिला का आरोप है कि दबंगों द्वारा पिटाई किये जाने का वीडियो परिजनों ने बनाया था जिसे पातेपुर थाने की पुलिस ने आरोपियों के कहने पर जबरन मोबाइल छीनकर उस वीडियो को डिलीट कर दिया। 


वही पूरे मामले पर पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि महिला द्वारा डायन का आरोप लगाकर हंगामा किया गया था। जिसे लेकर पंचायत चल ही रही थी इसी दौरान मारपीट की घटना हो गई थी. दूसरे पक्ष के तरफ से मिले आवेदन के आधार पर पहले प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस पूरे आगे की कार्रवाई में जुटी है।