अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Jul-2020 05:21 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहनिया चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस को 92 लाख रुपये कैश मिले हैं। पुलिस ने कैश ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस यूपी से बिहार में आने वाली एक-एक छोटी बड़ी गाड़ियों का जांच कर रही थी, तभी यूपी के तरफ से बिहार में आ रही एक फोर्ड कार को रुकवा कर जब तलाशी लिया तो गाड़ी में कुछ नहीं मिला। लेकिन शराब की बोतल तलाश करने के लिए पुलिसकर्मियों ने कार में सवार रहे तीन युवकों के शरीर पर जब हाथ डाला तो आगे पीछे चारों तरफ पैसे नुमा गड्डी होने का एहसास हुआ। जब उनके कपड़े खुलवाएं तो जो देखा उनके होश उड़ गए। थैलेनुमा जैकेट पहने तीनों लड़के 500 और 2000 के गड्डी छुपाए हुए थे और यह सभी जैकेट को ढकने के लिए ऊपर से शर्ट पहन रखे थे। इसके बाद सभी को पुलिस ने लिया हिरासत में। पैसे लेकर बनारस से कोलकाता जा रहे थे तीनों। पैसे के संबंध में नहीं दिखाए कोई कागजात। तीनों भेजे जा रहे जेल। पैसे के बारे में पुलिस कर रही है तहकीकात। फरवरी माह में भी एक करोड़ तिस लाख रुपए के साथ दो लोगो को पुलिस ने पकड़ कर भेजा था जेल। वे भी बनारस से कोलकाता पैसे लेकर जा रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ा था।
गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया जेवर की खरीदारी करने के लिए चार-पांच दुकानदारों का पैसा लेकर बनारस से कोलकाता जा रहे थे। हम लोगों को इस काम के लिए प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये मिलता है। महीने में तीन से चार बार हम लोग पैसे लेकर बनारस से कोलकाता जाते हैं। पहली बार पुलिस के पकड़ में आए हैं।
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया शराब पकड़ने के लिए मोहनिया थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के पास पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की तलाशी कर रही थी तभी फोर्ड कार में सवार तीन लोगों का तलाशी लिया गया तो पहने हुए जैकेट में पैसे छुपाए थे . जिसके बाद सभी को भभुआ लाया गया। सभी का जैकेट उतरवाकर रुपए की गिनती मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जब कराई गई तो तीनों के जैकेट में से 500 और 2000 के नोट निकले। जो गिनती में 92 लाख रूपए पाए गए हैं। इन पैसे से संबंधित इन लोगों द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया है। फिलहाल इन लोगों को जेल भेजा जा रहा है, पैसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । इनकम टैक्स डिपार्कोटमेंट भी सूचना दे दी गई है ।