खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
17-Jun-2023 09:38 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और संयुक्त सचिव के लिए आज मतदान हुए। मृत्युंजय कुमार सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गये हैं। 987 वोट से उन्होंने यह जीत हासिल की है।
मृत्युंजय कुमार सिंह की जीत की खबर मिलते ही उन्हें लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके घर पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। मृत्युंजय कुमार सिंह ने अपनी इस जीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से दी है। इस जीत पर बधाई देने वाले लोगों को उन्होंने धन्यवाद दिया है।
बता दें कि बिहार पुलिस एसोशिएशन का चुनाव आज फुलवारीशरीफ स्थित बीसैप-5 में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। जिसके बाद मतगणना शुरू की गयी। जीत की औपचारिक घोषणा अगले दिन होने वाले महाधिवेशन में की जाएगी।
पुलिस एसोसिएशन के चार पदों के लिए चुनाव हुए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और संयुक्त सचिव के लिए कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए मृत्युंजय सिंह, डॉ. रामविलास यादव और दिलीप कुमार सहित तीन लोग चुनाव मैदान में थे।