ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' दिए जाने के एलान पर पोते जयंत...

चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' दिए जाने के एलान पर पोते जयंत चौधरी का आया रिएक्शन, जानिए.. क्या कहा?

09-Feb-2024 01:31 PM

By First Bihar

DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत के पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का ऐलान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के पीएम मोदी के एलान के बाद उनके पोते और राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के एनडीए के साथ जाने की बात कही जा रही थी। पूरी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल एनडीए में शामिल हो जाएगी हालांकि इसका औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है।


अभी तक जयंत चौधरी की पार्टी और भाजपा के गठबंधन की खबरें आ रही थीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयंत चौधरी के दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंहको भारत रत्न देने का एलान कर दिया। इस खबर से यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जयंत चौधरी की पार्टी एनडीए का हिस्सा बन जाएगी। पीएम मोदी के पोस्ट पर जवाब देते हुए जयंत चौधरी ने लिखा कि दिल जीत लिया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।"