Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने Bihar Boat Accident: बिहार में गंगा नदी में डूबी नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान; LIVE वीडियो आया सामने Road Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों मौत, इको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर Road Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों मौत, इको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर ट्रेन में चोरी का बड़ा खुलासा: कोच अटेंडेंट के सुपरवाइजर ही कर रहे यात्रियों का सामान चोरी, नेपाल से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश ट्रेन में चोरी का बड़ा खुलासा: कोच अटेंडेंट के सुपरवाइजर ही कर रहे यात्रियों का सामान चोरी, नेपाल से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन
30-Nov-2019 08:48 PM
DESK: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में लगातार तीसरे साल छात्र संघ का चुनाव कराया जा रहा है जिसको लेकर 1 दिसंबर यानी कल मतदान किया जाएगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, वहीं छात्रों का जोश भी 'हाई' दिख रहा है।
40 कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा 44 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। यूनिवर्सिटी के 240507 छात्र-छात्राएं 441 पदों पर हो रहे चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1 दिसंबर को प्रथम चरण का मतदान सुबह दस बजे से चार बजे तक सभी कालेजों में किया जाएगा, जिसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। यही नहीं, मतदान के लिए छात्रों को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव काफी रोचक है। यहां मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई, वामपंथी छात्र गठबंधन और जनता दल यूनाइटेड के छात्र संगठन के बीच है। हालांकि कई जगह वामपंथी संगठन के साथ मिलकर एनएसयूआई लड़ रही है।
छात्रसंघ चुनाव के प्रथम चरण में कुल 43 कॉलेजों में से 40 में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया होगी। तीन कॉलेज जिसमें समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर के आरबीएस कॉलेज अंदौर, दरभंगा के मिलत कॉलेज और मधुबनी के डीएसजे कॉलेज राजनगर में छात्र संघ का चुनाव निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ है। इन तीनों कॉलेज में 13089 छात्र अध्यनरत हैं।