मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-Jun-2023 07:55 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के विभिन्न यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों के छात्रावास की दयनीय स्थिति पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस के वी कृष्णन की खंडपीठ ने समाजिक कार्यकर्ता व याचिकाकर्ता विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा की जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई की।
पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से इस संबंध में पूरा ब्यौरा मांगा। 14 जुलाई 2023 तक राज्य सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ता गुड्डू बाबा ने बताया कि बिहार के कॉलेजों में छात्रावास की हालत दयनीय है। यहां के छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। यहां के छात्रों के लिए स्वच्छ जल तक नहीं मिलता है।
याचिकाकर्ता ने बताया कि छात्रावास में ना तो अच्छे कमरे है और ना ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है। बिजली और कैंटीन की सुविधाएं भी नहीं है। जिससे यहां रहने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसका असर इनके पठन पाठन और हेल्थ पर पड़ता है। याचिकाकर्ता ने नये हॉस्टल बनाए जाने की अपील कोर्ट से की है।