ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

चतरा: बैंक ऑफ इंडिया में 23 लाख रुपये की डकैती, बिहार की तरफ भागे अपराधी

29-Jul-2019 11:55 AM

By 13

DESK: बड़ी ख़बर चतरा से है, जहां बैंक ऑफ इंडिया में 23 लाख रुपये की डकैती हुई है. घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाइंडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया की है. बताया जा रहा है कि बैंक खुलते ही दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये हथियार से लैस चार डकैत बैंक में घुस गए. डकैतों ने सीधे बैंक मैनेजर के चेंबर में धावा बोलते हुए मैनेजर पर पिस्टल तान दी. डकैत मैनेजर को लेकर आयरन चेस्ट में दाखिल हुए और वहां रखे 23 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. रुपये लूटने के बाद चारों अपराधी बाइक से ही बिहार की ओर भाग गये. डकैती की सूचना बैंक मैनेजर ने स्थानीय थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी बैंक में पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है.