अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Dec-2022 08:45 PM
PATNA: छपरा में जहरीली शराब पीने से 80 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है। इसकी गूंज बिहार विधानसभा से लेकर संसद तक सुनाई दी। जिसके बाद अवैध शराब से मौत मामले की जांच करने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम छपरा पहुंची। छपरा सदर अस्पताल में मानवाधिकार आयोग की टीम ने सिविल सर्जन से घटना की जानकारी ली।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम के छपरा आने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मानवाधिकार आयोग की टीम भी एजेंडे के रूप में काम कर रही है। जहरीली शराब कांड को लेकर मानवाधिकार आयोग की टीम आज बिहार के छपरा पहुंची है। यदि मानवाधिकार आयोग की टीम बिहार आई है तो मध्यप्रदेश गए थे क्या? एजेंडा पर यह लोग काम कर रहे हैं। सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। भारत सरकार की रिपोर्ट एनसीआर की रिपोर्ट क्या इन्होंने पार्लियामेंट में प्रस्तुत किया था? अगर आए भी है तो हरियाणा या मध्य प्रदेश क्या गए थे? बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि चार महीने पहले ये लोग कहां थे?
जब बीजेपी सरकार में थी तो क्या कर रही थी? मानवाधिकार की टीम से यह पूछिये कि क्या अपने मन से बिहार आए हैं? मानवाधिकार आयोग की टीम एक एजेंडा के तहत बिहार आई है। इनलोगों को जो करना है करने दीजिए। असल में बीजेपी वाले लोग सरकार के कामों से घबरा गए हैं और अभी घबराहट में हैं। नौकरी के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। आज बिहार कैबिनेट ने 85 हजार पद सृजित किया है। हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं। इसी बात से बीजेपी के लोग घबराए हुए है।