BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
11-Feb-2023 10:18 AM
By First Bihar
SARAN : बिहार के छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में हुए संघर्ष के बाद स्थिति पहले से कुछ सुधरी है। जिसके बाद अब जिले के डीएम ने बिहार गृह विभाग को पत्र लिखकर पूरी तरह से इंटरनेट सुविधा बहाल करने का आग्रह किया है। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब छपरा में इंटरनेट सुविधा बहाल कर दी गई है। यह फैसला क्षेत्र में स्थिति पर काबू कर इलाके में शांति होने के बाद लिया गया है।
दरअसल, छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में बीते 2 फरवरी को मुखिया पति विजयी यादव पर फायरिंग हुई थी। जिसके बाद मुखिया समर्थकों ने तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई पोल्ट्री फार्म में की। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। मुखिया समर्थकों ने इस कदर पिटाई की थी कि आरोपियों में से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो युवक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था और इलाके में इंटरनेट सुविधा बंद कर दी गई थी।
छपरा डीएम ने आदेश जारी करते हुए एहतियातन सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्वीटर, वाट्स एप आदि साइट्स पर बैन लगाया था। सोशल मीडिया पर बैन लगाने का आदेश बिहार के गृह विभाग ने ही जारी किया था। सबसे पहले जिले में आज 8 फरवरी की रात 11 बजे तक रोक था। इसके बाद इंटरनेट सुविधा 10 तारीख तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद अब इलाके में इंटरनेट बहाल करवा दी गई है। इतना ही नहीं इस पुरे इलाके में अभी भी पुलिस कैम्प कर रही है। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है।
आपको बताते चलें कि, घटना के तीन दिनों के बाद 5 फरवरी को उस समय बवाल मच गया, जब मृतकों के परिजनों ने मुखिया और उसके गांव में पहुंचकर घरों में आग लगानी शुरू कर दी। इस दौरान कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। यहां तकर ट्रैक्टर और ट्रक सहित कई सामान को जलाकर राख कर दिया गया। इस घटना के बाद से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी, जिसे देखते हुए धारा 144 लागू कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और फोर्स के जवान तैनात किए गए।