ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / छपरा कांड को लेकर सीएम पर दर्ज हो FIR, बीजेपी बोली... पहले खुद...

छपरा कांड को लेकर सीएम पर दर्ज हो FIR, बीजेपी बोली... पहले खुद की चिंता करें नीतीश

15-Dec-2022 12:23 PM

PATNA  : छपरा के जहरीली शराबकांड पर सियासी उथल - पुथल जारी है। इसको लेकर आज सदन में इस मामले को लेकर काफी हंगामा जारी है। सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह इस मामले को लेकर विपक्षी दल हंगामा जारी है। इस मामले को लेकर सदन के अंदर नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। इस पुरे मामले को लेकर भाजपा के तरफ से नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जिसके बाद सीएम भी काफी गुस्से में नजर आ रहे है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि, जो शराब पिएगा वो मरेगा। जिसके बाद इस मामले को लेकर अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी जवाब दिया है। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि, सीएम नीतीश कुमार को खुद भी नहीं मालूम रहता है कि वो क्या बोलते हैं। किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री की भाषा इस तरह की नहीं हो सकती है। वो अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो चुके हैं, इसलिए इस तरह का बेतुका बयां दे रहे हैं। अब सबसे पहले उनको अपने स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। अब वो बिहार की चिंता करना छोड़ दें, उनसे अब बिहार नहीं संभल रहा है। राज्य में अब कहीं भी प्रसाशन नाम का चीज़ कहीं भी नहीं रह गया है। 


इसके आगे उन्होंने छपरा में हुई जहरीली शराब से मौत को लेकर कहा कि, इसको लेकर मैं केंद्र सरकार इस मसले को देखें और उच्च न्यायालय इसमें स्वतः  उनकी मानसिक हालत को समझने के लायक है। इसलिए मैं केंद्र सरकार से भी यह कहता हूं कि वो जहरीली शराब से हुई मौत के पुरे मामले को अपने अस्तर से देखें और उचित निर्णय लें। 


गौरतलब हो कि, राज्ये के अंदर जहरीली शराब से हुई मौत कि संख्या 39 पहुंच चुकी है। अभी भी 15 से 20 लोगों का इलाज जारी है, इनके भी हालत काफी नाजुक बताए जा रहे हैं। आज सुबह भी चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, अब इस मामले में मशरक थानेदार और चोकीदार को सस्पेंड कर दिया है।