ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / छपरा जहरीली शराब कांड : 39 लोगों की मौत के जिम्मेदार केवल एक...

छपरा जहरीली शराब कांड : 39 लोगों की मौत के जिम्मेदार केवल एक थानेदार और चौकीदार

15-Dec-2022 10:58 AM

SARAN : बिहार में जहरीली शराब के कारण लोगों की जान जा रही है। राज्य के छपरा जिले में अबतक जहरीली शराब के कारण 39 लोगों की जान जा चुकी है। जिसके बाद अब राज्य सरकार इसको लेकर सतर्क हुई है और उसके तरफ से त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में अब जिला पदाधिकारी सारण  राजेश मीणा के द्वारा अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा को निलबिंत करने की अनुशंसा की गई है। जिसके बाद अब मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार का ट्रांस्फर कर दिया गया है। 


इसके साथ ही साथ ही पुलिस अधीक्षक सारण संतोष कुमार के द्वारा मधनिषेध कानून के क्रियान्वयन एवं आसूचना संकलन में बरती गई घोर लापरवाही एवं आदेशोल्लंघन, कर्तव्यहीनता एवं संदिग्ध आचरण के आरोप में एसएचओ मशरख थाना रितेश मिश्रा एवं चौकीदार 5/4 विकेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि जहरीली शराब की सप्लाइ मशरक के जद्दू मोड़ के पास की एक बस्ती से हुई थी। लोगों को सस्ते दाम पर केवल 20-20 रुपये में शराब पिलाया गया। 


बता दें कि, बिहार के छपरा जिले के मशरक और इसुआपुर थाना इलाके में  सोमवार देर शाम जहरली शराब के सेवन से कुछ लोग बीमार हो गए जिन्हें इलाज के लिए आनन- फानन में सदर अस्पातल में भर्ती करवाया गया।  जिसके बाद इलाज के दौरान मंगलवार देर रात तक 39 लोगों की मौत हो गई।  इसमें से सबसे अधिक मरने वाले मशरख इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके बाद इतनी बड़ी संख्या में हुई मौत पर पुलिस महकमा हरकत में आयी है। पुलिस  महकमें द्वारा अबतक इस मामले को लेकर मशरक, इसुआपुर,अमनौर व मढ़ौरा में कई धंधेबाजों के ठिकानों को खंगाला गया। सात ही साथ अब यह कार्रवाई भी की जा रही है।