ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / छापेमारी करने गई पुलिस और बदमाशों के बीच हाथापाई, फायरिंग में एक व्यक्ति...

छापेमारी करने गई पुलिस और बदमाशों के बीच हाथापाई, फायरिंग में एक व्यक्ति को मारी गोली

21-Feb-2024 01:55 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगा जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां छापेमारी करने गई पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। इतना ही बदमाशों ने पुलिस के सामने ही फायरिंग कर दहशत का माहौल बना कर बड़े ही आसानी से मौके से फरार हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में छापामारी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हाथापाई हो गई। उसी वक्त फायरिंग कर बदमाश भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग कर दी गई जिससे वहां मौजूद एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह  घटना गढ़हारा सहायक क्षेत्र के बारो रामपुर टोला की है। 


वहीं,घायल की पहचान निपानिया निवासी सुरेश सिंह के 28 वर्षीय पुत्र भुल्लू सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के रुप में की गई है। गोली से घायल भुल्लू सिंह को पुलिस ने इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि पुलिस जिस बदमाश निलेश को पकड़ने गई थी, वह भागने में सफल रहा।


बताया जाता है कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश हथियार के साथ किसी घटना के लिए जुटे हुए हैं। इसी दौरान बारो रामपुर निवासी गोपाल राय के अपराधी पुत्र निलेश कुमार के घर के समीप पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने गोली चल दिया। जिसमें रास्ते से गुजर रहे भुल्लू सिंह को गोली लग गई। गड़हरा ओपी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली है कि पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी जहां बदमाशों के बीच हाथापाई हो गई इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी वहां मौजूद लोगों की गोली लग गई। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।