BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
15-Dec-2022 01:18 PM
SARAN : शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जहरीली शराब के कारण पिछले 24 घंटों में अबतक 39 लोगों की जान जा चुकी है। जिसके बाद पुरे इलाके में दहशत का मौहाल कायम है। इसको लेकर छपरा से सदर अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि यहां की वतर्मान स्थिति कोरोना से भी अधिक भयावह है। वहीं, अब इस पुरे मामले को लेकर सारण के डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा की है।
सारण जिला शराब कांड को लेकर डीएम सारण ने प्रशासनिक स्थिति और आंकड़ो को सामने रखते हुए कहा है कि सदर अस्पताल छपरा में कुल 17 शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है और नौ और शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है यानी कुल 26 शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, इस मामले में मढ़ौरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा की लापरवाही सामने आई और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ उनके स्थानांतरण की अनुशंसा की गई है। जबकि, मशरक थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा और चौकीदार विकेश तिवारी को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
वहीं इस मामले को लेकर एसपी सारण संतोष कुमार ने बताया कि, इस मामले से जुड़े चार संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और इनपर इसुआपुर और मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही इस मामले में एसआईटी का गठन कर उद्भेदन की जिम्मेवारी एएसपी सह एसडीपीओ सोनपुर अंजनी कुमार को सौंपी गई है। एसआईटी में 03 पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी और 31 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
गौरतलब हो कि, बिहार के छपरा जिले में सोमवार देर शाम जहरली शराब के सेवन से कुछ लोग बीमार हो गए जिन्हें इलाज के लिए आनन- फानन में सदर अस्पातल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान मंगलवार देर रात तक 39 लोगों की मौत हो गई। इसमें से सबसे अधिक मरने वाले मशरख इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।