खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
08-Jul-2023 03:12 PM
By First Bihar
SITAMARHI: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभागीय सचिव केके पाठक के बीच विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा विभाग में चल रहे घमासान को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा है कि जितनी जल्दी हो सके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को बर्खास्त करें। उन्होंने कहा कि आरजेडी के सामने सरेंडर कर चुके हैं और अब उनके कैबिनेट के लोग ही उनकी बात नहीं सुन रहे हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लोगों की अपेक्षा के ठीक विपरित काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार एक तरफ आरजेडी के आगे आत्मसमर्पण कर चुके हैं तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी के लोग उनके ऊपर पर डंडा भी चला रहे हैं। नीतीश सिर्फ कहने को मुख्यमंत्री है लेकिन उनकी कैबिनेट का ही कोई दूसरा सदस्य अब उनकी बात को नहीं सुन रहा है और ना ही उनकी बात चल पा रही है। शिक्षा विभाग में मंत्री और अधिकारी के बीच भिड़ंत चल रहा है। नीतीश कुमार ने दोनों को बुलाकर उनके साथ बातचीत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
उन्होंने कहा कि सीएम से मुलाकात के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री अपने कार्यालय नहीं जा रहे हैं। सरकार ने बिहार के लोगों को रामभरोसे छोड़ दिया है और शिक्षा विभाग गर्त में जा रहा है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि सिर्फ बुलाकर बात करने से काम नहीं बना तो अब दो ही रास्ते हैं। नीतीश कुमार या तो शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें या सनकी अधिकारी से शिक्षा विभाग को मुक्त कराएं और नहीं तो वे ही इस समस्या का कोई और समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि आरजेडी के लोग ईमानदार अधिकारियों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध ली है।