Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
02-Jul-2020 11:54 AM
PATNA : सियासी रिश्तों के पारिवारिक रिश्तों में बदल जाने के बाद लालू यादव और चंद्रिका राय के बीच कड़वाहट बढ़ चुकी है. लालू यादव के समधी चंद्रिका राय भले ही आरजेडी के विधायक हों लेकिन मौजूदा वक्त में वह उनके सबसे बड़े विरोधी हैं. तेज प्रताप यादव से अपनी बेटी की शादी करने के बाद चंद्रिका राय ने जिन हालातों का सामना किया है. इसके बाद वह लगातार लालू परिवार के खिलाफ अपना गुस्सा जताते रहे हैं. चंद्रिका राय ने यह भी साफ कर कर दिया है कि अगला चुनाव वह आरजेडी के खिलाफ लड़ेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय के बेटे चंद्रिका राय क्या यह विरोध लालू परिवार को भारी पड़ सकता है. खासतौर पर सारण के इलाके में जहां चंद्रिका राय का अपना प्रभाव है ऐसे में अब लालू परिवार ने इसका कार्ड निकालने की कोशिश शुरू कर दी है.
लगातार खबरें आ रही है कि चंद्रिका राय अपनी बेटी और लालू यादव की बड़ी बहू ऐश्वर्या राय को इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. यह भी चर्चा है कि ऐश्वर्या राय लालू परिवार के ही किसी सदस्य के खिलाफ विधानसभा चुनाव में उतरेगी. चंद्रिका राय की प्लानिंग को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने अपना पहला दांव खेल दिया है. एनडीए में जाने से पहले ही उनके ही परिवार में सेंधमारी कर दी है.
तेजस्वी यादव ने चंद्रिका राय की भतीजी और ऐश्वर्या राय की बहन को आरजेडी में शामिल कराने का फैसला किया है. करिश्मा राय चंद्रिका राय के बड़े भाई की बेटी है. तेजस्वी का मकसद दारोगा राय के परिवार में आरजेडी के वजूद को जिंदा रखना है. ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में वह चंद्रिका राय और उनकी बेटी ऐश्वर्या राय के हमलों का जवाब उनके ही परिवार से दिलवा सके. तेजस्वी का यह मास्टर स्ट्रोक परिवार के साथ साथ उनकी पार्टी को भी चंद्रिका राय और ऐश्वर्या राय के निशाने से बचाएगा. फर्स्ट बिहार झारखंड को मिली खबर के मुताबिक चंद्रिका राय की भतीजी करिश्मा राय की एंट्री आज ही आरजेडी में कराई जाएगी.