ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / चलती ट्रेन में TC ने यात्री को पीटा, वीडियो बनाने वाले को दी...

चलती ट्रेन में TC ने यात्री को पीटा, वीडियो बनाने वाले को दी गाली

18-Jan-2024 04:05 PM

By First Bihar

DESK: चलती ट्रेन में एक टिकट कलेक्टर के द्वारा यात्री की जमकर पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर यात्री की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग भी हैरान हैं। वायरल यह वीडियो ट्रेन संख्या (15203) बरौनी-लखनऊ एनई एक्सप्रेस का है। 


जहां स्लीपर बोगी में बैठे एक यात्री की टिकट कलेक्टर ने जमकर धुनाई कर दी। यात्री कहता रहा कि सर मेरी क्या गलती है। मेरे पास टिकट नहीं होता तो यात्रा नहीं करते। लेकिन टीटी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं था। वह लगातार यात्री को पीट रहा था। तभी अन्य यात्रियों ने टीसी से कहा कि मार क्यों रहे हैं। सर जाने दीजिए लेकिन ऐसा लग रहा था कि टीसी पर भूत सवार था। 


वही पिटाई का वीडियो बना रहे शख्स पर जब टीसी की नजर गई तो वे सीट पर चढ़ गये और युवक से मोबाइल छिनने लगे और अन्य यात्रियों को मां-बहन की गाली देने लगे। टीसी की पूरी करतूत अपर बर्थ पर बैठे दूसरे शख्स ने अपनी मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब खूब वायरल हो रहा है। 


स्वाति मलिवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि "हम कितना ही वंदे भारत का जश्न मना लें, भारत की रेलवे तब सुधरेगी जब देश का गरीब आदमी आरामदायक और इज़्ज़त से यात्रा कर पाएगा। ये वीडियो देख खून खौलता है। माननीय मंत्री @AshwiniVaishnaw  जी कृपया मामले का संज्ञान लें और इस TC पर सख़्त कार्यवाही करें। ट्रेन नंबर - 15203


टीसी द्वारा यात्री की पिटाई का वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं एक्स पर आ रही है। जी. हर्षवर्द्धन लिखते हैं कि माननीय @AshwiniVaishnaw जी इस TC की गर्मी उतारने के लिए किसी Goods Train पर माल ढुलाई के काम में लगाया जाए  ये पैसेंजर ट्रेन में ड्यूटी देने के लायक नहीं है, इसकी ये गरीब यात्री पर बर्बरता देख कर मन बहुत दुःखी हैं! 


वही एक्स पर अमृत लिखते हैं कि "गरीब इंसान है इज्जत कर रहा नहीं तो यहाँ अमीर लोग हवाई जहाज में 1 घंटे की देरी पर पायलट को थप्पड़ जड़ देते हैं।"इस वीडियो को देखने के बाद लोग टीसी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वही एक्स यूजर विवेक मिश्रा बता रहे हैं कि यात्री के साथ गलत व्यवहार करने वाले टीसी को सस्पेंड कर दिया गया है। 


जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी टीसी के पिटाई के इस वीडियो को शेयर किया है। पप्पू यादव ने लिखा है कि बीजेपी सरकार ने एयरपोर्ट को रेलवे स्टेशन जैसा बना दिया। और रेलवे को बस स्टैंड जैसा गुंडागर्दी का अड्डा बना दिया। @narendramodi जी यह युवक में भी भगवान राम हैं
राम का यह कैसा सम्मान?