petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
17-Dec-2023 08:56 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज के अंदर सा दिन को ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान पर नहीं बन आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवगछिया से निकलकर सामने आया है। जहां एक चलती बस में ड्राइवर को नींद की झपकी आने लगी। उसके बाद बस बैठे यात्रियों के साथ जो कांड हुआ वह अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला पहुंच पथ पर जगतपुर के समीप भागलपुर से सहरसा जाने वाली यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहां ड्राइवर की चलती बस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बंद एक दुकान को रौंदते हुए बाई तरफ 20 फीट नीचे खाई में उतर गई। इस बस में करीब 18 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रहेगी किसी को किसी भी तरह का कोई चोट नहीं आया है।
बताया जाता है कि, चलती बस में अचानक चालक का हाथ-पांव सुन्न हो गया। गनीमत रही कि बस तेज रफ्तार में नहीं थी। इस कारण यात्रियों को अधिक चोटें नहीं आईं। कुछ यात्री आंशिक रूप से जख्मी हुए हैं।बस के खाई में उतरते ही अफरातफरी मच गई। सभी यात्री बस में रोने-चिल्लाने लगे। बस चालक की तत्परता से बस नहीं ईपलटी। वरना बड़ा हादसा होने से टाला नहीं जा सकता था।
वहीं, घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठी हो गई। परबत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और बीमार चालक सहरसा निवासी संजीत कुमार को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा।
उधर, घटना को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि बस चालक की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से बस खाई में उतर गई। सभी यात्री सुरक्षित अन्य वाहन से घर निकल गए। ठंड के कारण चालक को लकवा जैसी स्थिति हो जाने से हाथ पांव सुन्न हो गए थे। चालक का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। बस को जब्त कर जांच की जा रही है।