ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

चाचा पारस का पत्ता साफ: अमित शाह से चिराग पासवान की मुलाकात में बन गयी बात, जानिये क्या हुआ समझौता?

चाचा पारस का पत्ता साफ: अमित शाह से चिराग पासवान की मुलाकात में बन गयी बात, जानिये क्या हुआ समझौता?

17-Jul-2023 05:33 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का अगले लोकसभा चुनाव में पत्ता साफ हो गया है. अपने ही भतीजे चिराग पासवान को चुनौती दे रहे पारस को आखिर भतीजे ने मात दे दी है. दिल्ली में आज चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात में भाजपा और चिराग पासवान की पार्टी के बीच अगले लोकसभा चुनाव में समझौता फाइनल हो गया है. सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है वह ये है कि हाजीपुर लोकसभा सीट से पशुपति कुमार पारस का पत्ता साफ हो गया है.


बता दें कि पिछले कई दिनों से बीजेपी और चिराग पासवान के बीच बातचीत चल रही थी. बीजेपी की ओर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय न सिर्फ चिराग पासवान बल्कि पशुपति पारस से भी बात कर रहे थे. बीजेपी ने पशुपति पारस को कहा था कि वह अपने भतीजे चिराग पासवान से समझौता कर लें लेकिन पारस ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया था. उधर चिराग अड़े थे कि वे पारस की लोकसभा सीट हाजीपुर से खुद चुनाव लड़ेंगे ही, इसके साथ साथ उन्हें वे सारी सीटें चाहिये जो पिछले लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी को दी गयी थी. 


भाजपा ने चिराग की बात मानी

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने चिराग पासवान की मांगें मान ली है. कल रात भी बीजेपी के नेताओं ने चिराग से बात की थी. इससे पहले नित्यानंद राय कई राउंड की बातचीत कर चुके थे. भाजपा से सीटों पर सहमति बनने के बाद चिराग पासवान को आज अमित शाह ने मिलने के बुलाया. आज दोपहर चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात की. इसमें बीजेपी और लोजपा(रामविलास) के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर डील पक्की हो गयी. 


जानकार सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी ने क्लीयर कर दिया है कि हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान को ही दी जायेगी. इसके अलावा उऩके हिस्से में चार और सीट आयेंगी. यानि चिराग पासवान को कुल मिलाकर पांच लोकसभा सीट दी जायेगी. चिराग इन सीटों में से दो पर अपने चाचा पारस के खेमे में गये दो सांसदों को अपना उम्मीदवार बना सकते हैं. 


पारस का पत्ता पूरी तरह साफ

उधर, पशुपति कुमार पारस का पत्ता पूरी तरह साफ हो गया है. सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी उनके लिए सिर्फ एक सीट छोड़ने को राजी है. उस पर भी संशय बना हुआ है. पारस का हाल ये है कि उनसे अब तक बीजेपी के किसी बड़े नेता ने सीटों के तालमेल को लेकर कोई बात नहीं की है. नित्यानंद राय ने उन्हें बीजेपी की ओर से प्रस्ताव दिया था कि वे चिराग पासवान से समझौता कर लें लेकिन पारस नहीं माने. इसके बाद भाजपा के किसी बड़े नेता ने पारस से बात नहीं किया है. इसका मतलब यही है कि भाजपा पारस को किनारे लगाने का इरादा बना चुकी है. 


सूत्र तो ये भी बता रहे हैं कि कुछ दिनों बाद नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. इसमें पारस को हटाकर चिराग पासवान को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है. चिराग को पहले भी मंत्री बनने का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने ये क्लीयर कर दिया था कि जब तक बीजेपी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग फाइनल नहीं करती तब तक वे मंत्री नहीं बनेंगे. अब जब सीटों की शेयरिंग फाइनल हो गयी है तब चिराग के मंत्री बनने का भी रास्ता साफ हो गया है.