Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
09-Nov-2024 02:10 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां अज्ञात बदमाशों ने चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दिया। जिसके बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। घटना के बाद ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ सरैया व थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है। जबकि परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। यह पूरा मामला जिले के पारू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा शनिचरा माई स्थान के समीप अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर चाचा और भतीजे की हत्या कर दिया। चाचा की पहचान राजू दास (18) और भतीजा की पहचान सूरज कुमार (14) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी दंगल की तरह फैल गई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।
मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर, एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन और पारी थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारी मामली की छानबीन कर रहे है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के पीछे के कारण के संबंध में जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चला है।
मृतक राजू की मां लालमुनि देवी के बताया कि शुक्रवार की रात किसी ने फोन कर उसे बुलाया था। लेकिन देर रात तक राजू घर नहीं लौटा। हमलोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच आज सुबह जानकारी मिली कि किसी ने उसकी हत्या कर दिया है। जिसके बाद हमलोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे है। बता दें कि सूरज का शव शनिचरा स्थान के पास मिला है। वही राजू का शव वहा से करीब 200 मीटर दूरी पर मिला है। राजू के पिता बैंगलोर में रहते है। सूरज के पिता दिल्ली में रहते है। छत5महापर्व कोलकर सभी घर आए हुए थे।
इधर, पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पारू थाना क्षेत्र में दो शव मिला है। अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है। हमलोग मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे है। अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। परिजनों को आवेदन देने के लिए बोला गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है।