ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस

Home / news / छात्रसंघ चुनाव के एलान से पहले PU में बमबाजी, तीन घायल

छात्रसंघ चुनाव के एलान से पहले PU में बमबाजी, तीन घायल

18-Oct-2022 03:25 PM

  PATNA  : पटना  विश्वविद्यालय में आज शाम 4. 30 बजे छात्रसंघ चुनाव का  एलान होना है, लेकिन उसके कुछ ही घंटे पहले बमबारी की खबरें निकल  कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई है। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने बमबारी और पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें तीन छात्र घायल बताये जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज कैंपस के अंदर बने दो हॉस्टल इकबाल और मिंटो के छात्रों के बीच पहले किसी आपसी विवाद को लेकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें तीन छात्र घायल हो गये हैं। इसके बाद गुस्से में आकर छात्रों ने बमबाजी शुरू कर दिया। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस के साथ-साथ टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं पुलिस विवाद के कारण भी पता लगा रही है। साथ ही अपराधियों को पुलिस पहचान करने में लगी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।