ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / छात्रों का संपूर्ण विकास कर आत्मनिर्भर बना रही डॉ. डी वाई पाटिल इंटरनेशनल...

छात्रों का संपूर्ण विकास कर आत्मनिर्भर बना रही डॉ. डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, अब इस संस्था का भी मिला साथ

03-Feb-2024 03:22 PM

By First Bihar

PATNA : शैक्षणिक सत्र 2024-25 को लेकर मायरा तथा डॉ० डी० वाई० पाटिल स्कूल के कोलेबोरेशन के अवसर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की दोनों शाखाओं के अध्यक्ष  प्रेमरंजन सिंह, उपाध्यक्ष श्री अमरेंद्र मोहन सिंह जी औरमायरा शिक्षण संस्थान के संस्थापक श्री मनीष कु० तथा सह संस्थापक शिवराम कृष्ण उपस्थित थे। 


वहीं, इस कार्यक्रम में दौरान  विद्यालय में शिक्षा के स्तर को उन्नत करने तथा बच्बों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई तरह की जानकारी साझा की गई। विद्यालय के अध्यक्ष प्रेमरंजन ने कहा कि "हमारा विद्यालय छात्रों को आज की इस प्रतियोगिता पूर्ण जीवन में कौशल विकास कार्यक्रम, तकनीकी शिक्षा, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सोल्विंग तकनीक की सहायता से बच्चों को शिक्षित कर रहा है। इसकी वजह से छात्रों में नेतृत्त्व करने की क्षमता का विकास हो रहा है। इसके साथ ही यहां रोजगार प्रदान करने वाली शिक्षा पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। 


इसके अलावा  मायरा संस्थापक द्वारा बताया गया कि उनकी संस्था भारत के कई राज्यों में संचालित हो रही है। जिसका मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। हमारी संस्था छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग(UPSC ) केट, क्लैट, निट तथा एन० डी० ए० की भी तैयारी करवाते हैं। इससे बच्चों में पढ़ाई की भावना उत्पन होती है और बच्चों का हर तरह से विकास होता है।  हमारी संस्था विद्यालय के साथ कदम से कदम मिलाकर विद्यालय के छात्रों को ना केवल आत्मनिर्भर बनायेगी बल्कि उनका सर्वांगीण विकास भी करेगी।


जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्या विभा सिंह  ने कहा कि - हमारा विद्यालय अंग्रेज़ी माध्यम में केवल छात्रों को शिक्षित ही नहीं करता बल्कि उन्हें रोजगार हासिल करने वाली शिक्षा देकर आत्मनिर्भर भी बनाता है। हमारे विद्यालय में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। इससे बच्चों का विकास तेजी से होता है और उनका भविष्य भी उज्ज्वल है।