मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
08-Nov-2024 06:59 AM
By First Bihar
PATNA : त्योहारों के अवसर पर यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छठ पर्व बाद नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 03329 पटना-नई दिल्ली पूजा स्पेशल नौ नवंबर एवं 11 नवंबर को पटना से 14.05 बजे चलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते अगले दिन 08.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 03330 नई दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल दस नवंबर एवं 12 नवंबर को नई दिल्ली से 09.30 बजे चलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर के रास्ते अगले दिन 02.20 बजे पटना पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 03330 नई दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल दस नवंबर एवं 12 नवंबर को नई दिल्ली से 09.30 बजे चलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर के रास्ते अगले दिन 02.20 बजे पटना पहुंचेगी।
इधर, दिल्ली-कोलकाता पूजा स्पेशल (Delhi Kolkata Train) 07 नवंबर को दिल्ली से रात्रि 11:55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 03:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी और 04073 कोलकाता-दिल्ली पूजा स्पेशल 09 नवंबर को कोलकाता से सुबह 07:40 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे। इस आशय की जानकारी आसनसोल पीआरओ ने विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को दी।
छठ के बाद यात्रियों को वापसी में परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने इसको लेकर विशेष व्यवस्था की है। आठ से 22 नवंबर के बीच दूरगामी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। उक्त बातें पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि छठ में जैसे परदेस से यात्रियों के बिहार आने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। वैसा ही बंदोबस्त छठ पूजा समाप्ति के बाद उपलब्ध होगी।