BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
03-Jun-2024 03:55 PM
By First Bihar
CHHAPRA : बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार है। इस सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया है। यही कारण है कि वे बेखौफ होकर एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और बिहार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बेखौफ अपराधी कभी घर में चोरी कर रहे हैं तो कभी लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
ताजा मामला पटना के बिहटा स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में घुसकर हथियार बंद 4 अपराधियों ने दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लिये। लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर दिया। घटना के बाद सभी अपराधी वहां से भागने में सफल रहे। वही बैंक लूट की बड़ी घटना छपरा की है जहां अमनौर स्थित सेंट्रल बैंक में हुई है। जहां से करीब 10 लाख की लूट की वारदात को बेखौफ बदमाशों ने अंजाम दिया है।
उधर, सोमवार की दोपहर में अपहर गांव स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में 4 बाइक पर सवार होकर 10 अपराधी पहुंचे और सीधे बैंक में घुस गये। हथियार के बल पर बदमाशों ने 10 लाख रुपये लूट लिये और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे मढौरा डीएसपी ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर मामले की छानबीन की जा रही है।
घटना सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपहर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। वही प्रभारी शाखा प्रबंधक राहुल राज ने भी बताया कि लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।