ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Patna News: BPSC परीक्षा के दौरान हंगामे का CCTV फुटेज आया सामने, जिला...

Patna News: BPSC परीक्षा के दौरान हंगामे का CCTV फुटेज आया सामने, जिला प्रशासन ने आयोग को भेजी रिपोर्ट

15-Dec-2024 05:25 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र में 13 दिसंबर को BPSC की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गयी थी। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र वायरल और लीक होने की बात कहकर जमकर हंगामा मचाया था। जिसके कारण विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई थी। 


इससे संबंधित जांच रिपोर्ट परीक्षा केंद्र पर तैनात वरीय दंडाधिकारी ब्रज किशोर लाल, वरीय उप समाहर्ता पटना एवं केंद्राधीक्षक ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया है। जिसे पटना जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आवश्यक कार्रवाई के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को भेजा है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी भी भेजा गया है। 


सीसीटीवी में यह दिख रहा कि कैसे परीक्षा के दौरान कुछ छात्र क्लास रूम अचानक प्रवेश करते हैं परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों का प्रश्नपत्र फेंकने लगते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि सुनियोजित तरीक़े से व्यवस्था भंग कर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द कराने की साजिश रची गई थी। जिसे समय रहते कार्रवाई करके विफल कर दिया गया। मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साजिशकर्ता की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दो टीम का गठन किया गया है।