Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
19-Feb-2024 07:20 AM
By First Bihar
PATNA : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की मुख्य परीक्षाएं सोमवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी और 1.30 बजे समाप्त होंगी। परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी। आज 10वीं संस्कृत विषय और 12वीं हिन्दी इलेक्टिव और हिन्दी कोर विषय की परीक्षा है।
बोर्ड के अनुसार, परीक्षाएं दो पाली में आयोजित होंगी। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह 10.30 और दूसरी पाली की दोपहर 1.30 बजे से आयोजित होंगी। हालांकि, छात्रों को आधा घंटे पहले सेंटर पहुंचना होगा। इस साल भारत और विदेश के 26 देशों से 39 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। इसको लेकर परीक्षार्थियों को चाहिए कि वे सुबह 10 बजे ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाएंगे। परीक्षा के समय छात्र-छात्राओं को अपने साथ केवल ट्रांसपैरेंट पानी की बोतल और ट्रांसपैरेंट पेन लाना होगा।
इसके अलावा विद्यालय से जारी किया गया आई कार्डऔर बोर्ड से प्राप्त प्रवेश पत्र साथ लाना होगा। इसके अतिरिक्त किसी भी वस्तु को परीक्षा केन्द्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड और स्कूल का आईडी लेकर जरूर जाएं। नीला बॉल पेन, पेंसिल, इरेजर लेकर जरूर जाएं। मोबाइल या कोई अन्य गैजेट, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, कॉपी, किताब लेकर न पहुंचे।
उधर, बोर्ड ने कहा कि प्रवेश पत्र के बिना छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए वह प्रवेश पत्र जरूर लेकर आएं। परीक्षा नजदीक आने के साथ ही अक्सर छात्रों को फेल होने या नंबर कम आने की चिंता सताने लगती है। इसके लिए जरूरी है की समय के अनुसार पढ़ना शुरू करें। चलें-फिरें, व्यायाम करें लगातार बैठकर पढ़ने के बाद बीच में कुछ समय के लिए व्यायाम करना जरुरी है। सेहतमंद आहार लें सेहतमंद आहार तनाव से जूझने में मदद करता है।