ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बिहार के लोग हो जाएं सावधान ! पढ़ाते-पढ़ाते लड़की भगाने वाले इस इंग्लिश टीचर को ढूंढ़ रही है CBI

बिहार के लोग हो जाएं सावधान ! पढ़ाते-पढ़ाते लड़की भगाने वाले इस इंग्लिश टीचर को ढूंढ़ रही है CBI

10-Dec-2019 08:51 AM

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों में रहने वाले लोग सावधान हो जाएं. क्योंकि पढ़ाते-पढ़ाते लड़की भगाने वाला ये टीचर कहीं आपके शहर में ना हो. अंग्रेजी टीचर के रूप में नाम और पहचान बदलकर पढ़ाने वाले धवल त्रिवेदी को सीबीआई (मुंबई) ढूंढ़ रही है. टीचर के रूप में काम करने वाले इस किडनैपर को पुलिस गुजरात की एक लड़की निधि खक्खड़ की किडनैपिंग केस में खोज रही है, जिसे धवल लेकर भागा है. 


सीबीआई (मुंबई) ने गुजरात के इस किडनैपर धवल त्रिवेदी से बिहार सरकार को अलर्ट किया है. शिक्षा विभाग को लेटर भेजकर सीबीआई ने उसके कारनामों के बारे में बताया है साथ ही उसके बारे में किसी तरह की लीड मिलने पर जानकारी देने की अपील की है. सीबीआई के अलर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों, सभी नियोजन इकाईयों, प्राइवेट स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को धवल त्रिवेदी की करतूतों और इसके हुलिये से अवगत कराने का निर्देश सभी जिलों को दिया है.


गुजरात का रहने वाला धवल त्रिवेदी अंग्रेजी पढ़ाता है. पढ़ाते-पढ़ाते बच्ची या महिला को लेकर वह भाग जाता है. फिलहाल धवल गुजरात की निधि खक्खड़ को लेकर भागा हुआ है. सीबीआई ने निधि खक्खड़ अपहरण कांड में धवल के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है. धवल ने निधि का अपहरण सुरेंद्र नगर, गुजरात से 11 अगस्त 2018 को किया है. सीबीआई ने जांच शुरू की, तो बारी-बारी से धवल के कारनामे सामने आए. जांच में पता चला कि वह नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को भगाने, उनका अपहरण करने का पुराना खिलाड़ी है. एक पॉक्सो मामले में उसे सेशन कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिली है. अगर आपको भी इस अपराधी के बारे में कोई जानकारी मिले तो आप यहां बताएं- सीबीआई, क्राइम ब्रांच, A WING, 8वीं मंजिल, CBD बेलापुर, नवी मुंबई (फोन नंबर-022-27576804/27576820 या केतन मेहता (इंस्पेक्टर) मोबाइल नंबर-9426767677)