ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / भ्रष्टाचार, आपराधिक मामलों को लेकर CBI का पूरे देश में छापा, मोतिहारी में...

भ्रष्टाचार, आपराधिक मामलों को लेकर CBI का पूरे देश में छापा, मोतिहारी में एनजीओ दफ्तर पर एजेंसी ने मारा रेड

09-Jul-2019 02:16 PM

By 9

MUZAFFARPUR: भ्रष्टाचार, आर्म्स स्मगलिंग और आपराधिक मामले में सीबीआई ने पूरे देश के 119 ठिकानों पर छापा मारा है. सीबीआई ने बिहार में भी इन सभी मामलों को लेकर छापेमारी की है. हालांकि सीबीआई की छापेमारी में क्या-क्या चीजें बरामद हुई हैं फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. 119 ठिकानों पर CBI ने मारा छापा सीबीआई की यह छापेमारी सुबह से ही शुरु हुई. एजेंसी ने देश में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा. सीबीआई ने बिहार के कई ठिकानों पर छापा मारा है. सूबे में मोतिहारी, मुजफ्फपुर और भागलपुर में सीबीआई ने छापेमारी की है. NGO पर एजेंसी का छापा जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने मुजफ्फरपुर जिले के मझौलिया स्थित एक एनजीओ के ऑफिस पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि मोतिहारी में भी यह एनजीओ आश्रय गृह चलाता है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आश्रय गृह के अधिकारियों और कर्मियों से पूछताछ की है. मामला हुआ था दर्ज बता दें कि बालिका गृह मामले में भी इस एनजीओ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था लेकिन अभी तक इससे अभी तक पूछताछ नहीं हुई  थी. मुजफ्फरपुर से सोनू की रिपोर्ट