ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल

सीबीआई अधिकारी बनकर करता था जालसाजी, चढ़ गया पुलिस के हत्थे, गिरफ्तारी के बाद भी नहीं गयी अकड़, कहा- पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी

सीबीआई अधिकारी बनकर करता था जालसाजी, चढ़ गया पुलिस के हत्थे, गिरफ्तारी के बाद भी नहीं गयी अकड़, कहा- पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी

20-Jan-2022 07:15 PM

PATNA: पटना पुलिस ने एक बड़ी जालसाजी का खुलासा किया है। फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने रुपसपुर से एक जालसाज को दबोचा है। पुलिस ने उसके पास से कई महंगी गाड़ियां भी बरामद किया है। खुद को कभी सीबीआई का अधिकारी बताया तो कभी आई और ईडी का अधिकारी। गिरफ्तारी के बाद भी उसकी अकड़ नहीं गयी। गिरफ्तारी के बाद थाने में ही बैठकर कहने लगा कि पुलिस उसका बाल भी बांका नहीं कर सकती।  


गिरफ्तार जालसाज सागर नारायण तिवारी पर आरोप है कि वह खुद को कंपनी का एजेंट बताकर अब तक कई लोगों को चूना लगा चुका है। कई लोगों से उनकी बड़ी और महंगी कार को किराए पर लगाने के नाम पर वह ठगी करता था। लोगों को विश्वास में लेने के लिए वह खुद को ईडी, आईबी, सीबीआई सहित कई विभागों का अफसर बता उनकी गाड़ी को विभाग में चलाने की बात कहता था। 


गिरफ्तारी के बाद भी सागर नारायण तिवारी की अकड़ नहीं गयी। जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लाई तब लोगों ने जब उससे बात करनी चाही तो वह अकड़ते हुए कहा कि मुझे कमजोर मत समझो मेरी पैरवी ऊपर तक है मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। कुछ घंटे के भीतर ही थाने से बाइज्जत छूट जाएंगे। उसका पुलिस भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। 


पुलिस की गिरफ्त में आया सागर नारायण तिवारी ने कई कंपनियों से महंगी-महंगी गाड़ियां दिलवाने के नाम पर दर्जनों लोगों से मोटी रकम वसूल चुका है। फुलवारीशरीफ थाने में आए एक शख्स ने बताया कि 2020 में उनसे भी गाड़ी दिलवाने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपए की वसूली यह कर चुका है। वही तिवारी जी के शिकार एक अन्य पीडि़त ने बताया कि उनसे भी 5 लाख रुपए की उगाही की गयी है।इसके अलावे एक बीएसएफ के जवान ने बताया कि इस जालसाज ने उन्हें तक नहीं छोड़ा कंपनी में गाड़ी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिया।  


वही पुलिस ने बताया कि जालसाज सागर नारायण तिवारी का संबंध कई अपराधियों से है। जिसके दम पर वह जालसाजी का काम कर रहा था। सागर नारायण तिवारी ने किसी अपराधियों के हाथों एक गाड़ी बेच डाली थी। सितंबर में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में उक्त गाड़ी से अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। लोगों का कहना है कि उनकी गाड़ी को लेकर वह कई आपराधिक गतिविधियों में इसे इस्तेमाल करता था। यही नहीं शराब और गांजे की तस्करी, रंगदारी, हत्या जैसे क्राइम के लिए अपराधियों के हाथों गाड़ी को बेच डालता था।


पुलिस ने बताया कि बुधवार को सागर नारायण तिवारी फुलवारीशरीफ में किसी लड़के से गाड़ी डील कर रहा था। जिसकी भनक लग गयी और पुलिस ने मैौके से गिरफ्तार कर लिया। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि सागर के खिलाफ पटना के रूपसपुर, बुद्धा कॉलोनी, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र सहित बिहार के कई थानों में मामले दर्ज है। बिहार के कई थानों की पुलिस को सागर तिवारी की सरगर्मी से तलाश थी और आखिरकार आज पुलिस को सफलता मिल ही गयी। सागर नारायण तिवारी की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।