खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Jul-2023 07:55 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना को लेकर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पटना उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस विनोद के चंद्रन और जस्टिस पार्थ सारथी की बेंच में इस पर सुनवाई होगी। पटना हाईकोर्ट में इस मामले पर आज दोपहर 2:00 बजे के बाद सुनवाई होगी। इसमें बिहार सरकार जातीय गणना को लेकर अपने दलीलें पेश करेगी।
दरअसल, पटना हाईकोर्ट के तरफ से जाति आधारित गणना पर 4 मई को तत्काल प्रभाव से जातीय गणना पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा था कि अब तक जो डेटा कलेक्ट हुआ है, उसे नष्ट नहीं किया जाए। इस समय तक सरकार के तरफ से 80% से ज्यादा गणना का काम पूरा हो चुका था। हाईकोर्ट की रोक के बाद इस मामले में सरकार के तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया था कि, यदि 3 जुलाई को पटना हाईकोर्ट सुनवाई नहीं करता है तो हम 14 जुलाई को इस मामले में सुनवाई करेंगे।
वहीं, जातीय गणना पर 4 मई को पटना हाईकोर्ट की रोक के बाद बिहार सरकार ने मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह किया था। इस पर हाईकोर्ट ने 9 मई की तारीख तय की थी। 9 मई को सुनवाई के बाद कोर्ट ने तारीख बदलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। जिसके बाद 18 मई को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की बेंच में मामले की सुनवाई हुई। बेंच ने कहा कि इस बात की जांच करनी होगी कि क्या यह सर्वेक्षण की आड़ में जनगणना तो नहीं है।
आपको बताते चलें कि, जातीय गणना का काम 80% पूरा कर लिया गया है, लेकिन उसे पूरी तरह से पूरा करने के लिए कुछ और समय की जरूरत है। बिहार में 7 जनवरी से शुरू हुई गणना 15 मई को खत्म होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही 4 मई को कोर्ट ने रोक लगा दी। कैबिनेट से पूरी गणना पर 500 करोड़ खर्च करने की बात कभी कही गई है।