ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / CAA-NRC की लड़ाई केवल मुसलमानों की नहीं बल्कि 130 करोड़ भारतीयों की -...

CAA-NRC की लड़ाई केवल मुसलमानों की नहीं बल्कि 130 करोड़ भारतीयों की - तेजस्वी

18-Jan-2020 08:57 PM

KATIHAR :प्रतिरोध यात्रा पर निकले  तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीएए एनआरसी, एनपीआर को कभी बिहार में लागू नहीं होने देंगे। राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित सभा में तेजस्वी ने केन्द्र और बिहार सरकार  पर खूब हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ लड़ाई केवल मुसलमानों की नहीं है। यह पूरे 130 करोड़ भारतीयों की है।


पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जेडीयू  के संविधान सीएम नहीं मान रहे हैं सत्ता सुख में वह सब कुछ भूल चुके हैं। सीएए के समर्थन में संसद में वोट दिया और अब कह रहे हैं कि बिहार में एनआरसी लागू होने नहीं देंगे। वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार देश को बांटने का काम कर रही है उन्हें बेरोजगारी दूर करने से कोई मतलब नहीं है।


तेजस्वी यादव ने  केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह पर गरजते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो किसी को पाकिस्तान भेज कर देखें। उन्होनें कहा कि लालू जी ने कभी भी सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता नहीं किया। विरोध करते रहे और सांप्रदायिक शक्तियों के सामने कभी झुकने का काम नहीं किया।