ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / CAA लागू होने के बाद बिहार में अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने जिलों को...

CAA लागू होने के बाद बिहार में अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने जिलों को दिए ये निर्देश

12-Mar-2024 06:41 AM

By First Bihar

PATNA: सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद यह कानून पूरे देश में लागू हो गया। सीएए के लागू होने के साथ ही बिहार में अलर्ट जारी कर दिया गया। राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। खासकर सीमांचल के जिलों में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।


अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया है कि देशभर में सीएए लागू होने के बाद राज्य पुलिस को सचेत रहने और सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है। बिहार के सभी 38 जिलों में स्थानीय स्तर पर पुलिस थानों को सूचित किया गया है कि विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से सक्रिय रहें। संवदेनशील इलाकों में निगरानी बढाने के निर्देश दिए गए हैं। सीमांचल के जिलों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।


बता दें कि साल 2019 में केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता कानून में संशोधन किया गया था। इसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 से पहले आने वाले छह अल्पसंख्यकों हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया था। अब इस कानून के लागू होने के बाद केंद्र सरकार के पास दूसरे देशों से आए गैर-मुस्लिम शर्णार्थियों को भारत की नागरिकता देने का अधिकार है।