ब्रेकिंग न्यूज़

BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश

CAA के विरोधियों ने ली हवलदार रतनलाल की जान, DCP को बचाने गए थे

05-Mar-2020 08:48 AM

DELHI : दिल्ली हिंसा में शहीद हुए हवलदार रतनलाल की जान नागरिकता संशोधन कानून के विरोधियों ने ले ली। चांदबाग में हुई जिस हिंसा के दौरान हवलदार रतनलाल की जान चली गई उस से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो से यह साफ हो गया है कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों ने हवलदार रतनलाल की जान ले ली। 


बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को चांदबाग में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए बड़ी तादाद में लोग सड़क पर उतर आए थे। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की संख्या कम थी जिसे देखते हुए सीएए का विरोध करने वालों ने पुलिस पर हमला शुरू कर दिया। उपद्रवियों के इस हमले में डीसीपी अमित शर्मा बुरी तरह घिर गए। पुलिस की टीम का नेतृत्व वहां डीसीपी अमित शर्मा ही कर रहे थे भीड़ के हमले के बीच फंसे डीसीपी को बुरी तरह से पिटता देख हवलदार रतनलाल उन्हें बचाने के लिए आगे आए थे। डीसीपी को बचाने के प्रयास में ही हवलदार रतनलाल को भीड़ ने निशाना बनाया और उनकी जान चली गई। 


शहीद रतनलाल पर हमले वाला यह वीडियो सामने आने के बाद अब तक जो लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं उन्हें जवाब नहीं सूझ रहा। पुलिस ने अब तक दिल्ली हिंसा के मामले में 531 एफआईआर दर्ज किए हैं और 1600 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की है।