BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश
25-Feb-2020 10:44 AM
PATNA : बजट सत्र के दूसरे दिन बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में विपक्ष के विधायकों ने हंगामा किया है। विपक्ष के तरफ से सीएए और एनआरसी और एनपीआर को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव बिहार विधानसभा में लाया गया है. विधानसभा पोर्टिको में सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष के विधायकों ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के साथ-साथ भाकपा माले के विधायकों ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन किया है। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है कि जबरन देश के ऊपर नागरिकता संशोधन कानून थोपा जा रहा है। साथ ही साथ बिहार में एनपीआर की अधिसूचना को रद्द करने की मांग करते हुए भाकपा माले के विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।
नागरिकता संशोधन कानून और एनपीआर के मुद्दे पर विपक्ष का तेवर देखते हुए इस बात की आशंका जताई जा रही है कि सदन के अंदर भी इस मामले को लेकर हंगामा होगा देखना होगा कि विपक्ष प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही चलने देता है या नहीं। आज सदन में बिहार का बजट भी पेश होना है।