पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त
18-Oct-2020 12:39 PM
PATNA: बक्सर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू और राबड़ी के शासन का पर सवाल उठाया. नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार का कितना बुरा हाल था. जंगलराज था. सामूहिक नरसंहार होता था, लेकिन नवंबर 2005 से हमने काम करना शुरू किया तो अब देख लीजिए कितना परिवर्तन हुआ है.
नीतीश कुमार ने कहा कि जब काम करने का उन लोगों को मौका मिला तो समाज की सेवा नहीं की,बिहार की सेवा नहीं की, सिर्फ अपनी सेवा की इसीलिए अंदर हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पीएम मोदी के सहयोग से आज बिहार का विकास दर हमने बढ़ाने का काम किया है. बिहार को विकास पथ पर लाये हैं.
नीतीश कुमार ने कहा कि 7 निश्चय 1 के तहत कितने ही विकास कार्य हुए है. महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की. हर घर बिजली तो तय समय से पहले पहुंचा दिए. युवाओं को स्कूल तक तो पहुंचा दिए और उच्च शिक्षा में उन्हें सहायता देने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की. चौसा तो ऐतिहासिक जगह है और बिहार का गौरवशाली इतिहास है. अगर फिर से मौका मिला तो बिहार को वही गौरव हम दोबारा प्राप्त करवाएंगे. बहनों से खास अपील है आप लोग 28 तारीख को घर से सबसे पहले निकलिएगा और NDA उम्मीदवार को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाइयेगा.