मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
31-Mar-2020 06:58 PM
PATNA: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने सांसद निधि कोष से प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए एवं वेतन मद से पीएम केयर फंड में 1 लाख रुपए कोरोना से लड़ने के लिए दिया है. अपने संसदीय क्षेत्र को 1.50 करोड़ रुपए की धन राशि सांसद निधि कोष से नोवल कोरोना वायरस से बचाव आदि के लिए तथा चिकित्सा उपकरण एवं अन्य सामग्री सहित सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तत्काल निर्गत करने की अनुशंसा की है.
कोरोना इमरजेंसी केयर यूनिट बनेगा जल्द
चौबे ने कहा कि विशेष प्रयास से बक्सर जिले में कोरोना इमरजेंसी केयर यूनिट की स्थापना जल्द की जाएगी. बक्सर और डुमरॉव सहित जहां पर जिला प्रशासन को आवश्यकता होगी. वहां यह यूनिट स्थापित की जाएगी. पहले चरण में यह बक्सर एवं डुमराव में होगा. इसके बाद आवश्यकता अनुसार अन्य जगहों पर भी इसकी व्यवस्था की जाएगी. सांसद निधि कोष एवं एसजेवीएनएल के जन कल्याण कोष से इसकी स्थापना की जाएगी. चौबे ने एसजेवीएनएल के सीएमडी से बातचीत कर इस ओर कदम उठाने की पहल की थी.
केयर यूनिट बन जाने से बक्सर संसदीय क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी. एसजेवीएनएल जिले में 50 आइसोलेशन बेड की आपूर्ति कर रहा है. जिसमें से 30 जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है. जिले में बन रहे आइसोलेशन वार्ड में इन बेड को रखा जायेगा.