Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
01-Feb-2024 06:55 PM
By First Bihar
RANCHI: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। चंपई सोरेन के सरकार बनाने के दावा पेश करने के बावजूद राज्यपाल की तरफ से सरकार बनाने का न्योता नहीं देने पर नई सरकार के गठन को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
राज्यपाल की तरफ से न्योता नहीं मिलने के कारण झारखंड में बड़े खेल की संभावना से महागठबंधन सहम गया है और विधायकों को तेलंगाना रवाना किया जा रहा है। महागठबंधन के विधायक बस से एयरपोर्ट के लिए निकल रहे हैं। सभी विधायक हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। 38 विधायकों को बस से एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है> विधायकों को टूट से बचाने के लिए ये कवायद हो रही है।
इससे पहले विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपई सोरेन ने दावा किया कि सभी 47 विधायकों का समर्थन उन्हें प्राप्त है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल को एक वीडियो दिखाया जिसमें सभी 43 विधायक दिख रहे हैं। ये वही 43 विधायक हैं जिन्होंने चंपई सोरेन को समर्थन दिया है। राज्यपाल ने विधायकों से कहा कि उन्हें कल सूचित किया जाएगा।
राज्यपाल की तरफ से न्योता नहीं मिलने के बाद महागठबंधन ने अपने प्लान बी पर काम शुरू कर दिया है। विधायकों के टूटने के डर से सभी विधायकों को तेलंगाना के हैदराबाद भेजा जा रहा है। सभी विधायक बस से एयरपोर्ट के लिए निकल रहे हैं, जहां से चार्टर प्लेन के जरीए सभी एमएलए हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।