मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका
15-May-2024 02:10 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजवालपुर चौक के पास एक बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में समस्तीपुर से चुनाव करा कर मुजफ्फरपुर आ रहे पैरा मिलिट्री के एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गये हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक,सकरा थाना क्षेत्र के सुजवालपुर चौक के पास एक बस और ट्रक में भिडंत हो गई। जहां समस्तीपुर की तरफ से आ रही पैरा मिलिट्री जवानों से भरी बस को एक ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कई जवान जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी घायल जवानों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घायल जवानों की संख्या एक दर्जन से अधिक है। इनमें से तीन की हालत नाजुक है। यह सभी लोग समस्तीपुर में चुनाव करा कर बस से मुजफ्फरपुर आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि, सकरा थाना क्षेत्र के सबहा काली मंदिर के निकट NH के पास तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बस में असम पुलिस के 36 जवान भरे हुए थे। जिसमें से 20 से अधिक जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बल के जवान समस्तीपुर से चुनाव ड्यूटी कराकर सारण जा रहे थे. इस दौरान यह हादसा हुआ है।