दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Nov-2019 09:06 AM
KOLKATA: चक्रवात 'बुलबुल' ने बांग्लादेश की ओर बढ़ने से पहले पश्चिम बंगाल में कहर बरपाया है. चक्रवात के कारण राज्य के विभिन्न इलाकों में 10 लोगों की मौत हो गयी है. इसके साथ चक्रवात 'बुलबुल' के कारण 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं.
पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद खान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पास तटीय जिलों में चक्रवात के कारण 2,473 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और अन्य 26,000 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि तूफान में 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं, 1.78 लाख लोगों को राज्य के नौ जगहों पर बने राहत शिविरों में भेजा गया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से बातचीत की और इस आपदा से निपटने के लिये राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.
वहीं चक्रवात बुलबुल के कारण तटीय ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवा चलने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. साथ ही तूफान से भारी तबाही मची है. अधिकारियों के मुताबिक चक्रवात से तटीय जिलों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है. वैसे तो बुलबुल ओडिशा तट पर नहीं पहुंचा और इसने पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर दस्तक दी लेकिन चक्रवात के कारण भारी बारिश और आंधी से सैंकड़ों मकानों को नुकसान पहुंचा है.