ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / बजट से पहले पीएम मोदी कर रहे अहम बैठक, नीति आयोग के साथ...

बजट से पहले पीएम मोदी कर रहे अहम बैठक, नीति आयोग के साथ कई अर्थशास्त्री भी मीटिंग में मौजूद

11-Jul-2024 02:46 PM

By First Bihar

DELHI: आगामी 23 जुलाई को केंद्र सरकार आम बजट पेश करने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारण मोदी सरकार के तीसरे बजट को सदन में पेश करेंगी। इस बजट को लेकर लोगों में बड़ी उम्मीद है। इसी बीच दो दिनों के विदेश दौरे से लौटने के बाद पीएम मोदी एक बार फिर से काम में जुट गए हैं। बजट से पहले पीएम मोदी नीति आयोग और अर्थशास्त्रियों की बैठक बुलाई है।


केंद्रीय बजट से पहले पीएम मोदी की नीति आयोग और अर्थशास्त्रियों के साथ हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक में बजट को लेकर पीएम मोदी अर्थशास्त्रियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। बैठक में अर्थशास्त्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के अलावा अन्य सदस्य मौजूद हैं।


बता दें कि 22 जुलाई से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 का बजट पेश करेंगी। पिछले दिनों संसद के विशेष सत्र के दौरान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार इस बार दूरगामी नीतियों के साथ बजट पेश करेगी।