ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / बजट से पहले आम जनता को बड़ी राहत: कम हुईं सिलेंडर की कीमतें,...

बजट से पहले आम जनता को बड़ी राहत: कम हुईं सिलेंडर की कीमतें, आज से नई दरें लागू

01-Jul-2024 07:32 AM

By First Bihar

DESK: केंद्रीय बजट से पहले देश की आम जनता को बड़ी राहत मिली है। जुलाई महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 30 रुपए की कमी की है। लगातार तीसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कम हुई हैं।


दरअसल, हर महीने के पहली तारीख को तेल कंपनियों एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती हैं। एक जुलाई को एलपीजी की नई कीमतें जारी की गई हैं। तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती करने का एलान किया है। कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें आज से ही लागू हो जाएंगी।


बताते चलें कि तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुरानी कीमतों में ही उपलब्ध होंगी। केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपए की कटौती की गई है। ऐसे में होटल और रेस्तरां में खाना खाने वाले लोगों को राहत मिलती दिख रही है।


देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1646 रुपए, कोलकाता में 1756 रुपए, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1598 जबकि चेन्नई में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1809.50 रुपए हो गई हैं। बात करें राजधानी पटना कि तो यहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटकर 1915.50 रुपए हो गए हैं।