ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

बुद्ध पूर्णिमा के दिन आज लग रहा सदी का पहला चंद्रग्रहण, चंद्रग्रहण की अवधि करीब 3 घंटे 8 मिनट

बुद्ध पूर्णिमा के दिन आज लग रहा सदी का पहला चंद्रग्रहण, चंद्रग्रहण की अवधि  करीब 3 घंटे 8 मिनट

26-May-2021 08:41 AM

PATNA: आज बुद्ध पूर्णिमा है और आज के दिन सदी का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। जिसकी अवधि करीब 3 घंटे 8 मिनट होगी। साल का पहला चंद्रग्रहण दोपहर 3 बजकर 15 से शुरू होगा जो संध्या 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा। वही ग्रहण का मध्य काल शाम 04:49 बजे होगा। साल के प्रथम चंद्रग्रहण की अवधि को करीबन 03 .08 मिनट का रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले ही शुरू हो जाता है।



वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को अनुराधा नक्षत्र तथा वृश्चिक में इस साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। यह चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा। इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा वर्ष जाता है। स्नान-दान की यह पूर्णिमा सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में मनायी जाएगी। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। यह चंद्रग्रहण उपछाया होने के कारण इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के सदस्य ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने पंचागों के हवाले से बताया कि यह चंद्रग्रहण भारत के पूर्वी क्षितिज पर दिखेगा। ग्रहण काल में परिस्थितियां ऐसी बनेगी कि जिस समय ग्रहण का स्पर्श और मध्य समय रहेगा उस समय भारतीय दृश्यकाश से चन्द्रमा दिखाई नहीं देगा।