अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Dec-2022 08:35 AM
PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। इस बार जेडीयू के पूर्व नेता ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा और पेपर लिक मामले को लेकर हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने पेपर लिक मामले को लेकर कहा कि, यह बिहार में बड़ी समस्या है। यहां परीक्षा में दूसरे लोग भी बैठ जा रहे हैं। सेंटर पर वो भी पकड़े जाते। सिस्टम में एक पारदर्शिता होती है। वो पारदर्शिता खत्म हो चुकी है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, गलत काम करने वाला नालंदा, गोपालगंज, बांका या कहीं का भी हो। इस मामले में सभी जांच एजेंसियों को लगाकर पता करना चाहिए। इन दिनों जितने लोगों ने नौकरी पाई है उन पर भी क्लोज वॉच होनी चाहिए। आजकल नीतीश कुमार की फोटो लगाकर पदाधिकारियों पर प्रभाव डालकर इस तरह के काम करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी पर बिफरते रहते हैं, लेकिन उनको बिहार में रोजगार का हाल नहीं दिख रहा ही। बिहार के सीएम घोषणा करते हैं कि इतने लाख को रोजगार देंगे लेकिन हकीकत में क्या हालात हैं ये उनको नहीं दिख रहा क्या? ये पूरा का पूरा कमाई का धंधा बनता जा रहा है। इस तरह से रोजगार देंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बिहार में खुलेआम कहा जाता कि इस पद के लिए इतना पैसा चल रहा है। इतने पैसे में ये पद मिल रहा है। ऐसे में क्या यह बात नीतीश कुमार को नहीं पता होगी। यदि सही में उनको नहीं पता है तो इसका मतलब स्पष्ट है कि उनकी पकड़ ढीली पड़ी है। पेपर लीक से जुड़ा कोई भी मामला आता है तो इसपर जितनी भी तरह की जांच एजेंसी है, उसे लगाकर इसके तह तक जाना चाहिए। अगर एक भी मामले को छोड़ेंगे तो वो सबके लिए काल साबित होगा।