ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग, छात्र संगठनों ने 4...

BSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग, छात्र संगठनों ने 4 जनवरी को किया बिहार बंद का आह्वान

26-Dec-2022 07:57 PM

PATNA: BSSC पेपर लीक मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कर रही है। छात्र नेता दिलीप कुमार को ईओयू ने पूछताछ के लिए बुलाया। इससे पहले छात्र नेता ने आज छात्रों के साथ पटना कॉलेज में एक बैठक की। इस दौरान पटना कॉलेज से करगिल चौक तक मार्च भी निकाला गया। छात्र नेता दिलीप कुमार ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है और यह ऐलान किया है कि इसे लेकर पूरे बिहार में आंदोलन किया जाएगा। 


पहले 29 दिसंबर को ट्विटर पर आंदोलन किया जाएगा। यदि सरकार उनकी बातें नहीं मानेगी तब पूरे बिहार को 4 जनवरी को बंद करने का काम किया जाएगा। पटना कॉलेज में छात्रों ने आज एक बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। 


छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि जिस तरह से बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र वायरल हो रहा हैं। इसे लेकर अब छात्र लगातार आंदोलन करेंगे। 29 दिसंबर को सबसे पहले सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आंदोलन होगा। उसके बाद 4 जनवरी को छात्र सड़क पर उतरेंगे और बिहार को बंद करेंगे। 


छात्र संगठनों द्वारा 4 जनवरी को पूरे बिहार को बंद किया जाएगा। छात्र नेता ने कहा कि सरकार से हम हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि छात्रों के हितों को देखते हुए हमारे साथ न्याय किया जाए। हमें कोई शौक नहीं है कि हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करें।‌ लेकिन जिस तरह से बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तीनों परीक्षा के प्रश्न पत्र सोशल नेटवर्किंग साइट पर घूमते रहे। इसे देखते हुए परीक्षा को रद्द किया जाए और मामले की जांच सीबीआई से करायी जाए।‌