ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BSSC पेपर लीक की हो CBI जांच, विजय सिन्हा बोले- दोनों पाली की...

BSSC पेपर लीक की हो CBI जांच, विजय सिन्हा बोले- दोनों पाली की परीक्षा रद्द करे सरकार

27-Dec-2022 02:52 PM

PATNA: बिहार में BSSC पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष के दबाव बाद सरकार ने पहली पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसी बीच बीजेपी ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा दिया है। बीजेपी का कहना है कि जब दोनों पाली का प्रश्नपत्र लीक हुआ है तो सिर्फ एक पाली की ही परीक्षा क्यों रद्द की गई है, जबकि दोनों पाली की परीक्षा रद्द होनी चाहिए थी। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा कहा है कि सरकार राज्य के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का हनन करना बंद करे और BSSC  और BPSC पेपर लीक की जांच CBI से कराए।उन्होंने सरकार पर जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।


विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब दोनों पालियों की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ है तो सरकार ने सिर्फ पहली पाली की परीक्षा क्यों ही रद्द क्यों की, जबकि दोनों पाली की परीक्षा रद्द होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बिहार में नियुक्ति की घोषणा होते ही डाक बोला जाता है और लोगों से वसूली की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। बीपीएससी और बीएसएससी के अंदर हस्तिनापुर के ऐसे गुलाम लंबे समय से बैठे हुए हैं, जिनपर कई बार आरोप लग चुके हैं।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के भीतर अगर थोड़ी सी भी ईमानदारी बची हुई है तो पूरे मामले की सीबीआई या हाई कोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराएं। विजय सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार आज जिन भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठे हैं उन्होंने लंबे समय तक बिहार की प्रतिभा को कुचलने का काम किया है। बिहार को जंगलराज की आग में झोंका और अब गंजलराज को गुंडाराज में बदल दिया है। नीतीश कुमार ऐसे लोगों के साथ गलबहियां कर बिहार को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है कि वे प्रतिभा को कुचलने का काम बंद करें नहीं तो बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।