अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
30-May-2022 08:35 AM
BIHAR: बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बीएसएससी की ओर से वैकेंसी निकाली गई है, जिसमें कुल 2187 पद हैं। लेकिन अगर आप इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास आज यानी 30 मई तक ही मौका है। इसमें सचिवालय सहायक, लेखा परीक्षक और अन्य कई पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इन पदों के लिए 14 अप्रैल से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो थी। वहीं आज यानी 30 मई को आवेदन करने की अंतिम तारीख है। बता दें कि योजना सहायक के लिए 125 पद रिक्त हैं। वहीं मलेरिया इंस्पेक्टर के लिए 74, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी के लिए 2, लेखा परीक्षक के लिए 626 पद खाली हैं।
इसमें अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 21 वर्ष से लेकर 37 साल हो।