मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
05-Mar-2023 07:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन आज यानी 5 मार्च को होने वाली है। अब इस परीक्षा को लेकर आयोग के तरफ से एक नया नोटिस जारी किया गया।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा यानी बीएसएससी पीटी परीक्षा का आयोजन राज्य के 38 जिलों के 506 परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी। या परीक्षा दोपहर 12:00 से दोपहर 2:15 तक चलेगी। इसको लेकर अभ्यर्थियों को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस परीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी को शामिल होने से पहले तीन तरह की तलाशी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आयोग ने साफ कह दिया कि, परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षार्थियों, पदाधिकारियों और कर्मियों को मोबाइल या उनको इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर पर आइरिस कैप्चर की व्यवस्था भी होगी। ऐसे में अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र परिसर में अपने बैग या मोबाइल के साथ न पहुंचें।
इस परीक्षा में परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र और ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त मैथ, जीके और साइंस की एक - एक बुक यानी कुल मिलाकर तीन बुक अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि यह बुक एनसीआरटी की होनी चाहिए।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले यह परीक्षा 23 दिसंबर 2022 को बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तरफ से आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दी गई। इसके बाद अब यह परीक्षा कल यानी 5 मार्च 2023 को फिर से आयोजित की जा रही है।