ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

ब्रिटेन से आकर मिस्ट्री बन गए 37 लोग, प्रशासन की पहुंच से हैं बाहर

ब्रिटेन से आकर मिस्ट्री बन गए 37 लोग, प्रशासन की पहुंच से हैं बाहर

08-Jan-2021 10:47 AM

PATNA: ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन मिलने बाद बिहार लौटने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 2 जनवरी तक 246 यात्री बिहार लौटे हैं, इनमें से 37 यात्री कहां है यह जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है.

उनकी तलाश पिछले 4 दिनों से की जा रही है,  लेकिन अब तो कोई खोज खबर नहीं मिल पाई है. इस बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को ब्रिटेन से लौटे छह और यात्रियों की सूची प्रदेश सरकार को सौंपी है, उनमें चार पटना के और समस्तीपुर- मधुबनी के एक एक यात्री हैं. उन्हें जोड़कर बिहार में ब्रिटेन से लौटे यात्रियों की संख्या 252वहो गई है.

 राज्य सरकार समिति को 2 जनवरी को 239 यात्रियों की सूची सौंपी गई थी, उनकी संख्या अगले ही दिन यात्रियों की वापसी के साथ 246 हो गई. 246 यात्रियों में से 209 की पहचान तत्काल हो गई थी लेकिन 37 यात्री भूमिगत हो गए थे. पुलिस की सहायता से उनकी खोज की जा रही थी लेकिन अभी तक उनका कुछ भी अता पता नहीं चल पाया है. सूत्रों की मानें तो स्वास्थ समिति के निर्देश के 3 दिन बाद भी लापता यात्रियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. उनके मोबाइल फोन पर लगातार कॉल किया जा रहा है लेकिन वह बंद बताया जा रहा है.